राष्ट्रपति मुर्मु के साथ राजभवन परिवार का ग्रुप फोटो

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसग? प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल रमेन डेका, रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाईं।
इससे पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती रानी रमेन डेका काकोटी भी उपस्थित थी।