सदस्यता अभियान की समीक्षा लेने पहुंचे बस्तर संभाग सह प्रभारी

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 21 सितंबर। कोंडागांव में भाजपा द्वारा ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर ऑनलाइन नवीन सदस्य बना रहे हैं। इस अभियान की समीक्षा लेने बस्तर संभाग सहप्रभारी निरंजन सिन्हा कोंडागांव पहुँचे। सदस्यता अभियान के मंडल टोली प्रभारियों के साथ बैठक कर बूथ स्तर में चल रहे अभियान को अधिक विस्तार करने और आगामी कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम रखना है, 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में जाकर 100 ऑनलाइन नवीन सदस्य बनाना है। 29 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में करवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रत्येक बूथ में होना है। बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 प्राथमिक सदस्य ऑनलाइन बनाने को कहा। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के कमजोर बूथों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला प्रभारी महेश जैन, जिला सहप्रभारी बृजमोहन देवांगन, मनोज जैन, प्रवीर सिंह बदेशा, जसकेतु उसेण्डी, आकाश मेहता, तरुण साना, साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow this link to join my WhatsApp Group