समितियों में 16 लाख क्विंटल धान जाम कई खरीदी केंद्रों में बारिश में भीगा

छत्तीसगढ़ संवाददाता बलौदाबाजार, 20 मार्च। धान खरीदी बंद होने के डेढ़ माह बाद भी केंद्रों में उठाव नहीं होने से अलग-अलग सोसायटियों में 16 लाख क्विंटल धान जाम है। इसका नतीजा यह रहा कि बारिश से बलौदाबाजार, पलारी और सुहेला क्षेत्र में धान भीग गया। सुहेला क्षेत्र में भटभेरा के अंतर्गत समितियों और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा हथबन्द के खरीदी केंद्रों में कई क्विंटल धान भीगा है। बताया जाता है कि करोड़ों का धान तिरपालों के भरोसे है, जो तेज हवा में टिक नहीं पा रही है। सहकारी समितियां धान को बारिश से सुरक्षित रखने, सूखत का नुकसान झेलने के लिए चिंतित दिख रहें हंै। जिले के 166 खरीदी केंद्रों में से 104 की स्थिति गंभीर है। जिसमें 20 हजार से 30 हजार क्विंटल धान फरवरी से जाम है, वहीं 64 केंद्रों में 1 हजार क्विंटल से कम धान जमा है। कर्मचारी प्रशासन से धान के उठाव की मांग कर अधिकारियों के कई चक्कर काट चुके हैं। जिले के 104 केंद्रों में 20 से 30 हजार क्विंटल धान जाम पड़ा है। जिसमें पलारी दतान ओड़ान सलोनी वटगन कोनारी भवानीपुर देवसुंदरा सिसदेवरी कोसमदा शैल तिल्दा खैरा लवन बरदा कोसमसरा टुन्ड्रा आदि हंै। बारिश से नहीं हो पा रहा है उठाव बलौदाबाजार के केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने कहा कि बारिश की वजह से परिवहन का प्रभावित हुआ है। विभिन्न समितियों में 16 लाख क्विंटल धान का उठाव अभी बाकी है। 6 लाख क्विंटल धान का डीओ कटा, जल्द होगा उठाव डीएमओ निधि शशांक दुबे ने कहा कि 6 लाख क्विंटल धान का डीओ मंगलवार को कट चुका है। शेष धान का डीओ जल्द कट जाएगा। धान का उठाव भी तेजी से होगा।

Follow this link to join my WhatsApp Group