अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी:चार बेटियों का पिता था मृतक; पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

देवास में बीती रात सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है कि मृतक ने फांसी क्यों लगाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पिता कन्हैयालाल उम्र 38 निवासी गीता भवन के पीछे स्टेशन रोड ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। मृतक बीती रात अपने घर में अकेला था। क्षेत्र के निवासी मनोज कहार ने बताया कि सुबह जब सामने रहने वाला भाई चाय देने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया उसके बाद मालूम पड़ा कि संतोष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक विवाहित था और उसकी चार बेटियां है। मृतक शहर की एक कंपनी में कार्य करता था। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Follow this link to join my WhatsApp Group