गुरुधाम कॉलोनी में 10 दिन से नहीं आई बिजली:परेशान लोगों ने विदिशा रोड पर किया चक्का जाम; एक घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां

अशोकनगर की गुरुधाम कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार सुबह विदिशा रोड पर चक्का जाम कर दिया। कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय निवासियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मयंक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निवासियों ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर से भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और कॉलोनी में पानी की व्यवस्था नहीं है। एक घंटे तक चला चक्का जाम
अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली की समस्या का समाधान आज ही कर दिया जाएगा। साथ ही पानी की समस्या का भी जल्द निराकरण करने का वादा किया। करीब एक घंटे तक चले चक्का जाम के दौरान दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को सामान्य किया। 2 घंटे सड़क पर बैठे रहे थे गरीब रथ कॉलोनी के लोग
इससे एक दिन पहले शनिवार को गरीब रथ कॉलोनी के लोगों ने भी इसी तरह का प्रदर्शन किया था। वे दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे थे। दो दिनों में यह दूसरा मौका है जब बिजली-पानी की समस्या को लेकर लोगों ने चक्का जाम किया है।