झाबुआ: सहायक लेखाधिकारी को दिया नपा का प्रभार:संयुक्त संचालक इंदौर ने जारी किए आदेश; शैलेष चौहान संभालेंगे कमान
Napas charge given to Assistant Accounts Officer

झाबुआ नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रभार आज नगर पालिका के सहायक लेखाधिकारी शैलेष चौहान का सौंपा गया है। 15 मार्च 2024 से मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रभार रानापुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय पाटीदार के पास था। आज सहायक लेखाधिकारी चौहान को प्रभार दिया गया है। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास इंदौर एसके सिन्हा की ओर से एक आदेश जारी कर चौहान को प्रभार दिया गया है। एक साल से नहीं है स्थाई अधिकारी नगरपालिका परिषद झाबुआ में विगत एक वर्ष से नगरपालिका अधिकारी नहीं है। दिसम्बर 2023 तक स्थायी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जाबिर खान पदस्थ थे। लेकिन पहने उनके लंबे अवकाश पर जाने के और उसके बाद उनके ट्रांसफर से नपा में स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते प्रभारी के भरोसे ही नगरपालिका चल रही है।