त्रि-स्तरीय पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम जारी:5 जनपद में रिक्त 178 खाली पदों पर होगा उपचुनाव, 9 दिसंबर को होगा मतगदान

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। खरगोन जिले में गोगावां, भगवानपुरा, भीकनगांव, महेश्वर एवं बड़वाह जनपद पंचायतों के 178 पंचों के खाली पदों पर चुनाव होगा। 18 नवंबर का अधिसूचना जारी होगी। 9 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान बाद होगा। उसके बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। पंच उपचुनाव का कार्यक्रम
18 नवंबर: सुबह 10ः30 बजे चुनाव की सूचना का प्रकाशन। 25 नवंबर : सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नामांकन। 26 नवंबर : नामांकन पत्रों की जांच। 28 नवंबर : दोपहर 3 बजे तक वापस ले सकेंगे नामांकन। 09 दिसंबर : सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान। महेश्वर में सबसे ज्यादा 105 पंच गोगावां 14,भगवानपुरा 2, भीकनगांव 2, महेश्वर में 105 व बड़वाह जनपद में 55 पंचों के लिए उप चुनाव होगा।