पत्नी-बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, बेटा-बेटी की मौत:खुद को भी किया घायल, पत्नी अस्पताल में भर्ती; ससुराल पहुंचकर किया हमला

बड़वानी जिले के सेंधवा में वरला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवली के चिचामली फलिया में एक पति ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं,पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटनाक्रम में आरोपी पति भी घायल हुआ है। वारदात शनिवार सुबह तकरीबन 8 बजे की है। पांच दिन पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद महाराष्ट्र के चोपड़ा तहसील के ग्राम गावरी पाड़ा निवासी संजय पिता नानसिंह की शादी 6 साल पहले देवली निवासी भारती पिता संदीप से की गई थी। पांच दिन पहले पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद भारती अपने मायके ग्राम देवली आ गई। शुक्रवार रात पति संजय भी महाराष्ट्र से अपने ससुराल देवली आ गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी संजय ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने दो बच्चे बेटे डेविड (5), छोटी बेटी डिंपल (3) हमला कर दोनों की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी भारती पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, उसके सिर पर पर गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए महाराष्ट्र रेफर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पत्नी भारती और आरोपी पति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए वरला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में पत्नी को परिजन महाराष्ट्र के धुलिया ले गए। वहीं, संजय को महाराष्ट्र के चोपड़ा ले जाया गया है। सूचना के बाद वरला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी मार कर दो बच्चों की हत्या की है। बीच-बचाव करने आई पत्नी भी घायल हुई है। वहीं आरोपी ने खुद पर भी जानलेवा हमला किया है। पति-पत्नी के बीच ससुराल जाने को लेकर विवाद हुआ है। घटना के बाद पति-पत्नी और बच्चे घर में अकेले थे। वहीं महिला के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।