335 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमिका-क्लर्क से मिलने एसडीओ पहुंचे:पति ने दोनों को रात 1 बजे कमरे में बंद कर लगाया ताला; फिर पुलिस को बुलाया

टीकमगढ़ में 335 किलोमीटर की दूरी तय कर वन विभाग की महिला क्लर्क से मंडला में पदस्थ एसडीओ अपने सरकारी वाहन से पहुंच गए। पति राम गोपाल अहिरवार घर से कहीं बाहर गया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का आरोप है। पति रामगोपाल जब देर रात घर वापस लौटा, तो दोनों को एक कमरे अंदर पाया। घटना शनिवार-रविवार रात करीब 1.30 बजे की है। नाराज पति रामगोपाल ने पत्नी और एसडीओ श्रीराम सूत्रकार कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दी है। दरअसल, पति राम गोपाल अहिरवार ने बताया कि उन्हें कुछ समय से पत्नी पर संदेह था। पत्नी के मोबाइल में एसडीओ के साथ मैसेज मिलने पर उन्होंने पहले भी एसडीओ श्रीराम सूत्रकार को चेतावनी दी थी। 1 जनवरी यानी शनिवार को एसडीओ के आने की जानकारी होने पर वह रात भर घर के बाहर जागते रहे। जब दोनों को पकड़ा गया, तो महिला ने पति अहिरवार को धमकी दी, उसके कहा- वह आत्महत्या करके उसे झूठे केस में फंसा देगी। पत्नी ने एसडीओ से जान का खतरा बताया दरअसल, जब पति राम गोपाल पत्नी और एसडीओ श्रीराम सूत्रकार को घर पाया, तो वह भड़क गया। दोनों को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। इसके बाद डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और एसडीओ सूत्रकार को को देहात थाने ले गई। जहां पर दोनों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और एसडीओ से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। महिला ने कहा कि एसडीओ सूत्रकार एक जांच लेकर उससे मिलने आए थे। महिला ने कहा- विभागीय जांच में एसडीओ पहुंचे थे पति की शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी विभागीय जांच चल रही है। जांच के सिलसिले में एसडीओ को घर बुलाया था। उन्हें दोपहर में आना था, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण रात हो गई। देहात थाने पहुंचकर भी महिला ने एसडीओ का बचाव करते हुए बयान दिया। जिसके चलते पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। टीकमगढ़ में पदस्थ रह चुका है एसडीओ दरअसल, तत्कालीन रेंजर श्रीराम सूत्रकार टीकमगढ़ रेंजर के पद पर रह चुका है। उसी समय विभाग क्लर्क के पर पद कार्यरत महिला के साथ प्रेम प्रसंग हुआ था। इसके बाद रेंजर की पदोन्नति एसडीओ के पद पर होने के बाद मंडला चला गया था। हालांकि, दोनों के बीच व्हाट्स एप और फोन पर बातचीत होती है। बीते 1 जनवरी (शनिवार) को वह मंडला से करीब 335 किलो मीटर दूरी तय कर प्रेमिका महिला क्लर्क से मिलने पहुंचा था। पत्नी की दूसरी शादी हुई थी महिला के पहले पति की मृत्यु होने पर उसको अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 2014 में उसकी रामगोपाल दूसरी शादी हुई थी। पति रामगोपाल डबल एमएम, बीएड है। पूर्व में अतिथि शिक्षक रहा, लेकिन अब प्राइवेट जॉब करता है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। इसी बीच पति रामगोपाल को अपनी पत्नी के संबंध एसडीओ सूत्रकार से होने की जानकारी लगी। जांच के बाद एक्शन लेंगे इस मामले में पश्चिमी वन मंडल मंडला के डीएफओ नित्यानंदम का कहना है कि एसडीओ सूत्रकार पेशी के संबंध में बोलकर गए थे। सरकारी वाहन लेकर कितने दिन के अवकाश पर थे। इस बारे में जानकारी लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।