उमरिया में धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान:20 हजार से ज्यादा किसानों से खरीदी हुई, 15 हजार को नहीं मिली राशि

Paddy in Umaria

उमरिया में धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान:20 हजार से ज्यादा किसानों से खरीदी हुई, 15 हजार को नहीं मिली राशि
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

उमरिया जिले में धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की फसल खरीदी हो रही है। लेकिन समय पर किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिले में 42 खरीदी केंद्रों पर 23 जनवरी तक धान खरीदी का लक्ष्य है, जहां 24,073 किसानों से धान खरीदी होनी है। अब तक 20,187 किसानों से धान की खरीदी पूरी हो चुकी है, लेकिन इनमें से 15,418 किसानों के खातों में अभी तक भुगतान नहीं पहुंचा है। NCCF की लापरवाही से नहीं हो रहा भुगतान डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले ने बताया कि भुगतान में देरी का मुख्य कारण NCCF के अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर की कमी है। प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए लगातार पत्राचार कर रहा है और जल्द ही सभी किसानों के खातों में राशि पहुंचाने का आश्वासन दे रहा है। फसल बेचने के बाद भी किसानों को अपनी आर्थिक जरूरतों और आगामी कृषि गतिविधियों के लिए पैसे का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन का दावा है कि वह इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की कोशिश कर रहा है।