सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना:नेपानगर में लगी कार्यशाला; द फिफ्थ डाइमेंशन एकेडमी ने महिलाओं को किया जागरूक

Safe Tourist Places Project

सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना:नेपानगर में लगी कार्यशाला; द फिफ्थ डाइमेंशन एकेडमी ने महिलाओं को किया जागरूक
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group
Follow this link to join my WhatsApp Group

बुरहानपुर में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा द फिफ्थ डायमेंशन एकेडमी के सहयोग से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत संस्था की नोडल अधिकारी मालविका डांगीवाला ने नेपानगर में रविवार सुबह महिलाओं को परियोजना से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि जिले भर के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा का पूर्णतः अहसास होना चाहिए। हमें ऐसा वातावरण बनाकर रखना है। वहीं नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला आपात स्थिति में डायल 112 की मदद ले सकती है। इस पर कॉल करते ही पुलिस मदद के लिए पहुंच जाती है। मुसीबत में फंसी किसी महिला की कॉल आने पर डायल 112 से उसके मोबाइल पर एक मैसेज जाता है, जिससे एक लिंक प्राप्त होती है। इस अवसर पर श्रवणी तिवारी, संस्था की नोडल अधिकारी मालविका डांगीवाला, भूमिका भिसे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।