अशोकनगर में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:मां-बहन के बाजार जाते ही लगा ली थी फांसी; दो दिन पहले मोहल्ले के लड़कों से हुआ था विवाद
अशोकनगर की यादव कॉलोनी में शनिवार शाम 24 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त युवक ने फांसी लगाई उस समय उसकी मां और बहन बाजार में गई थी। मां-बहरन जब वापस आईं तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार यशपाल पुत्र कैलाश योगी उम्र 24 वर्ष यादव कालोनी में रहता था। यशपाल ने घर के पंखा से तौलिया से फंदा लगाया था। बहन ने भाई को लटकता देख चाकू से फंदा काट दिया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। जानकारी के बाद देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने बताया की यशपाल ने सुसाइड क्यों किया है, यह हमें भी पता नहीं हैं। लेकिन दो दिन पहले उसका मोहल्ला के दो युवकों के साथ विवाद हुआ था और उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी उसने थाने में भी शिकायत की थी।