आज महामाया मंदिर में टी एस सिंहदेव करेंगे संधि पूजा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 10 अक्टूबर। शुक्रवार को प्रात: 6.52 बजे माँ महामाया मंदिर में राजपरिवार के द्वारा संधि पूजा की जाएगी। सरगुजा राजपरिवार के राजपुरोहित द्विपेश पांडेय ने संधि पूजा सहित विजयदशमी पूजा एवं शास्त्र पूजा के मुहूर्त की जानकारी दी है।
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथि की संधि पर माँ महामाया मंदिर में राजपरिवार की ओर से महाराज टी एस सिंहदेव के द्वारा संधि पूजा की जाएगी। पूजा में कुमार आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल होंगे।
संधि पूजा माँ महामाया मंदिर में प्रात: 6.52 बजे प्रारंभ होगी। 12 अक्टूबर दशहरा के दिन दोपहर 12 बजे के उपरांत विजयदशमी पूजा एवं शास्त्र पूजा पूजा होगी। दोपहर 3.30 बजे के उपरांत महाराज टी एस सिंहदेव सरगुजा पैलेस में जिलेवासियों से मुलाकात हेतु मौजूद रहेंगे।