ओम प्रकाश सनोडिया बने विदिशा जिपं CEO:संभालेंगे 550 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी; पांच महीने से खाली था पद

प्रदेश सरकार ने विदिशा जिला पंचायत के लिए नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। प्रशासनिक फेरबदल में 2011 बैच के अधिकारी ओम प्रकाश सनोडिया को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद पिछले पांच महीने से रिक्त था। बता दें कि, 23 अगस्त 2024 को आईएएस अधिकारी डॉ. योगेश भरसट के भोपाल स्थानांतरण के बाद से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन के पास प्रभार था। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में इतने लंबे समय तक यह महत्वपूर्ण पद खाली रहने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। विदिशा जिला पंचायत क्षेत्र में 550 ग्राम पंचायत और 1500 से अधिक गांव शामिल हैं। इन पंचायतों के माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत पर है। अब नए सीईओ ओम प्रकाश सनोडिया को इन सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे।