कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी

डिप्रेशन में था, 4 दिन से नहीं जा रहा था ड्यूटी छत्तीसगढ़ संवाददाता भिलाई नगर, 29 सितंबर। दुर्ग के कातुलबोर्ड में एक पुलिसकर्मी ने कल रात खुदकुशी कर ली। ज्ञात हो कि पुलिस लाइन स्थित अपने घर में उसने जहर खा लिया। कॉन्स्टेबल की पहचान अभिषेक राय (28 वर्ष) निवासी कातुलबोर्ड दुर्ग के रूप में हुई है। चार दिन से वह ड्यूटी भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है और जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता संजय राय भी छत्तीसगढ़ पुलिस में थे। 2012 में नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में उनकी जान चली गई थी। इसके बाद उनकी जगह अभिषेक को 2 साल पहले ड्राइवर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसका तबादला भिलाई तीन कर दिया गया था, लेकिन वह लाइन में ही पदस्थ रहना चाहता था। उसे गाड़ी चलाने में समस्या होती थी, इसके चलते अभिषेक की मां ने एसपी दुर्ग और आरआई से फरियाद लगाई थी। जानकारी मिली है कि वह 25 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। उसने छुट्टी के लिए कोई एप्लीकेशन भी नहीं दिया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी
Follow this link to join my WhatsApp Group