मानसरोवरेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक और शिव बारात का आयोजन:श्रद्धालुओं ने किया अखंड रामायण पाठ, पंडित सुधीर व्यास का लाइव संकीर्तन शाम को

मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलसुबह से मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ, जो अब भी जारी है। यहां रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने अखंड रामायण पाठ में भाग लिया और भजन गायन के दौरान फूलों की होली खेली। भक्तों ने 'शिव कैलाशों के वासी', 'भोला नई माने', 'तेरे डमरू की धुन', 'मेरा भोला है भंडारी' जैसे भजनों पर जमकर नृत्य किया। शिव बारात में गुलाबी साफा पहने श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, कुलाधिपति गौरव तिवारी और निदेशक दिशा तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6:30 बजे स्कूल प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास लाइव संकीर्तन से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। व्यास प्रसिद्ध भजन 'ये चमक-ये दमक' सहित कई भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी। दाे दिन का यह कार्यक्रम गुरुवार को भी चलेगा। जिसमें सुबह अखंड रामायण पाठ का विश्राम होगा। दोपहर 12 बजे से भंडारा शुरू होगा और 1:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

Follow this link to join my WhatsApp Group