सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बेटे ने किया सुसाइड:सरकारी क्वार्टर में लटका मिला शव, पत्नी बच्चों को भेज दिया था ससुराल

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के मोहनी सागर कालोनी के सरकारी क्वार्टर में सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब मृतक का साला अपने बहनोई से मिलने पहुंचा, तब सुसाइड की जानकारी लग सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी और बच्चों को भेज दिया था ससुराल जानकारी के मुताबिक मानसिंह बाथम सिंचाई विभाग में मणीखेड़ा डेम पर कार्यरत हैं और ज्यादातर वहीं निवास करते हैं। उन्हें मोहनी सागर कालोनी में एक सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था। जिसमें उनका बेटा मुरारी बाथम (40) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ निवास करता था। मुरारी हवाई पट्टी क्षेत्र में वैल्डिंग का काम करता था। मुरारी बाथम ने दीपावली बाद दोज मनाने के लिए अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ससुराल मुडखेड़ा भेज दिया था। बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते मुरारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। साले से मंगाई थी मछली मुरारी बाथम के साले भरत बाथम ने बताया कि बुधवार को बहनोई मुरारी से बात हुई थी। उन्होंने बहन और बच्चों को आज गुरुवार को भेजने की बात कही थी साथ ही मछली भी मंगाई थी। शाम को अच्छे से बात हुई थी। आज सुबह वह किसी काम से शहर आया था। काम खत्म होने के बाद वह बहनोई से मिलने घर आया था। यहां उसे बहनोई का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Follow this link to join my WhatsApp Group