अशोकनगर में नवबंर के दूसरे सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी:सुबह-सुबह ठंडी हवा से गुलाबी ठंड का एहसास, दिन में धूप से गर्मी का असर

अशोकनगर जिले में नवंबर महीने के शुरुआती दिनों से ही मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगा है। कुछ दिनों से दिन के समय धूप निकल रही है जिससे दोपहर के समय गर्मी का हल्का-हल्का असर दिख रहा है जबकि सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहने लगा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय गुलाबी ठंड का असर शुरू हो गया है। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। हालांकि धूप निकलते ही सामान्य स्थिति हो रही है। दिन-रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर बीते कुछ दिनों से लगातार न्यूनतम टेंपरेचर में गिरावट हो रही है। इसी वजह से अधिकतम व न्यूनतम टेंपरेचर में काफी फांसला हो गया। अभी दोनों के पारे में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। इस समय न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर बना है जबकि अधिकतम टेंपरेचर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दूसरे सप्ताह में तेजी से बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मौसम शुष्क है। इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। किसी भी प्रकार से बादल छाए रहने का अंदेशा नहीं है। इस सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा।