फांसी लगने से शिक्षक की पत्नी की मौत:मां का आरोप- नॉनवेज नहीं बनाती थी इसलिए मार डाला, परिजनों ने SP से की शिकायत

खरगोन के राजनगर में एक महिला दुर्गा (34) पति जयदेव प्रजापत की फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को एसपी धर्मराज मीणा को परिजनों ने पति पर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतका की मां गेंदाबाई ने कहा, मेरी बेटी को नॉनवेज बनाना नहीं आता था। वह खाना बनाने का दबाव बनाता था। कई बार मारपीट की। समझाकर ससुराल भेजा था। आरोपी पति भगवानपुरा क्षेत्र की स्कूल में शिक्षक है। उनकी 15 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 2 बेटी व एक बेटा है। मामले में एसपी ने पीएम रिपोर्ट व साक्ष्य के तथ्य के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। भाई बोला- स्कूल में नहीं घर पर थे जीजा मृतका के भाई राजेश प्रजापत ने शिकायत में बताया 23 अक्टूबर को शाम 6:45 बजे जीजा जयदेव ने मोबाइल पर सूचना दी कि बहन दुर्गा ने फांसी लगा ली। वे अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जब अस्पताल पहुंचे तो बहन की मौत हो चुकी थी। पीएम के पहले देखा तो बहन की मुंह व आंखें बंद थी। गर्दन में खिंचाव के निशान नहीं थे। शरीर, सीने व गाल पर मारपीट व चोटों के निशान थे। ब्लाउज फटा था। जीजा ने सूचना दी तब में स्कूल में होना बताया था जबकि घटना के वक्त सीसीटीवी फुटेज में उसके घर होने की जानकारी है। मां बोली- समझाकर भेजा था ससुराल मृतका दुर्गा की मां गेंदाबाई ने कहा- खाना बनाने की बात को लेकर पति मेरी बेटी को अकसर प्रताड़ित करता था। उसने हमारे यहां कभी नॉनवेज नहीं बनाया था। हमने समझाया था कि अगर नॉनवेज खाना है तो किसी ढाबे पर चले जाएं लेकिन वे घर में बनाने को लेकर विवाद करते थे। बेटी को पहले समझाकर ससुराल भेजा था लेकिन यह घटना हो गई।

Follow this link to join my WhatsApp Group