मंडला में ज्ञान सूत्र प्रोजेक्ट का शुभारंभ:स्कूली बच्चों में जनरल नॉलेज बढ़ाने जिला प्रशासन की नई पहल, PHE मंत्री ने की शुरुआत
मंडला में गुरुवार को योजना भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री संपतिया उइके ने ज्ञान सूत्र प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट जिला प्रशासन की एक नई पहल है। जिसके तहत स्कूली बच्चों को प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्नोत्तरी का अध्ययन कराया जाएगा। प्राथमिक तौर पर इसे जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रारंभ किया जा रहा है। कई विषयों पर होगी प्रश्नोत्तरी इसमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अंतर्गत राजनीति, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, साहित्य, खेल, चिकित्सा, खोज और अन्वेषण, देश-विदेश की जानकारी, समसामयिकी घटनाएं, केन्द्र और राज्य की शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी का संचालन किया जाएगा। मंत्री बोलीं - ये अभिनव पहल मंत्री ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए इसे एक अभिनव पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में जनरल नॉलेज बढ़ेगा जो उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सहायक सिद्ध होगी। और भी एक्टिविटी होंगी कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ जनरल नॉलेज, वन डे एग्जाम की अभी से तैयारी कराई जाएगी। शनिवार को राइटिंग, क्राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी भी कराई जाएंगी।