श्रीकृष्ण गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजन कार्यक्रम:सांची विधायक सहित कलेक्टर ने किया पूजन; बोले- गौशालाओं में हो रहा सुविधाओं का विस्तार

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर रायसेन की श्रीकृष्ण गौशाला में भी जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले कन्या पूजन किया गया, इसके बाद गायों की पूजा अर्चना कर आरती उतारकर गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने गौशाला परिसर स्थित मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। आयोजन के दौरान विधायक डॉ. चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की परंपरा रही है। यह पर्व भारतीय जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन का प्रतीक भी है। गौशालाओं में हो रहा सुविधाओं का विस्तार विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौ-वंश संरक्षण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। निराश्रित गौवंश के लिए नवीन गौशालाएं खोली जा रही हैं तथा पूर्व से संचालित गौशालाओं में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। उनमें गोबर से गौकाष्ठ, सजावटी सामग्री, खाद सहित अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। देखें आयोजन की तस्वीरें...