साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश ने की घोषणा:काव्य संग्रह श्रेणी में इंदौर की कवयित्री निरुपमा त्रिवेदी की पांडुलिपि का चयन
Sahitya Academy

साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल ने कैलेंडर वर्ष 2022-23 के लिए मध्य प्रदेश के लेखकों की प्रथम कृति की श्रेष्ठ पांडुलिपियों की घोषणा कर दी है। काव्य संग्रह में सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि के लिए निरुपमा त्रिवेदी का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल के द्वारा पांडुलिपि पर 20,000 रुपए का अनुदान प्रतिवर्ष श्रेष्ठ 40 पांडुलिपियों को दिया जाता है। निरुपमा त्रिवेदी की विविध विषयों पर लिखी सौ से भी अधिक कविताओं को इसमें शामिल किया है। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक - सामाजिक समरसता के स्वर सुंदर भावों को लेकर कविताएं शामिल हैं। निरुपमा की इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय, विभिन्न साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, मित्रों और और परिवारजन द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और सम्मानित किया गया।