इंदौर में डेयरी में तोड़फोड़, कर्मचारी की पिटाई:रुपए के लेनदेन के विवाद में दुकान संचालक की पत्नी को दिया धक्का
Vandalism in dairy in Indore

इंदौर में रुपए के लेनदेन के विवाद में मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने डेयरी पर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान डेयरी मालिक की पत्नी को धक्का भी दिया। कर्मचारियों की पिटाई कर दी। भंवरकुआ पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि किशन पुत्र गोकुल अहीर, निवासी ए-सर्वानंद नगर की शिकायत पर पुलिस ने स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार निवासी शिवमपुरी कॉलोनी, उसके साथी करण धारीवाल, छोटू शिंदे, निवासी अमितेष नगर और अन्य के खिलाफ 115(2),296,351(2),3(5),324(4) BNS की धाराओं में केस दर्ज किया है। किशन अहीर ने बताया कि वह भोलाराम उस्ताद मार्ग पर द्वारकाधीश नाम से दूध डेयरी संचालित करता है। 2016 में स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार से 6 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उसे दुकान से दूध दिया। इसका हिसाब अभी तक नहीं हुआ। बुधवार को किशन दुकान पर नहीं थे। वहां पर पत्नी सीता और कर्मचारी अमन बैठे थे। तब स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा सरदार अपने साथियों के साथ यहां आया। रुपए के लेनदेन को लेकर अमन से अपशब्द कहने लगा। फिर उससे मारपीट की। पत्नी सीता को धक्का मारकर गिरा दिया। वहीं दुकान पर रखा सामान अस्त-व्यस्त करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आसपास के लोग आ गए। सोंटा सरदार मेरे नाम से जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मंत्री का खास है समर्थक है सोंटा स्वर्ण सिंह उर्फ सोंटा पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। वह बीजेपी के मंत्री का खास समर्थक है। उसके बेटे ने कुछ माह पहले शराब के नशे में खजराना इलाके में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की थी। जिसमें एसआई की वर्दी पकड़ी थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया था। यह खबर भी पढ़ें... खुद को मंत्री समर्थक बताकर पुलिस की वर्दी खींची, VIDEO इंदौर के खजराना में ट्रैफिक सिपाही और एसआई के साथ थाने के पुलिसकर्मियों से एक कार सवार ने अभद्रता की। पुलिस की वर्दी फाड़ दी और जवान को पीटने लगा। पुलिस ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार सवार खुद को मंत्री समर्थक बता रहा था। इसके बाद अफसरों को मामले की जानकारी लगी। अफसरों के निर्देश पर उसे केस दर्ज करने थाना लाया गया तो वह मौका देखकर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें