धान खरीदी शुरू, पहले दिन 30 केंद्रों में बोहनी नहीं

छत्तीसगढ़ संवाददाता बलौदाबाजार, 16 नवंबर।जिले में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन जिले के 166 उपार्जन केंद्र में से 30 धान खरीदी केंद्रों में बोहनी तक नहीं हुई है। वहीं 136 उपार्जन केंद्रों में लगभग 1300 किसानों ने 57 हजार क्विंटल धान बेचा है। पिछले साल धान खरीदी के पहले दिन 60 उपार्जन केंद्रों में मात्र 8 हजार 250 क्विंटल धान बिक्री के लिए पहुंचे थे। इस बार जिले के 1 लाख 67 हजार 787 पंजीकृत किसानों में से पहले दिन धान बेचने के लिए 1 हजार 622 किसानों ने टोकन काटा कटाया था। शासकीय अवकाश के चलते अगले दो दिनों तक धान खरीदी बंद रहेगी, वहीं रविवार को पूरे सप्ताह भर के लिए टोकन कटेगा। खरीदी केंद्रों में तैयारी पूरी होने का दवा तो किया जा रहा है लेकिन वास्तविक स्थिति खरीदी के दौरान ही सामने आएगी। धान खरीदी के पहले दिन कई धन केंद्रों में बोहनी भी नहीं हो सकी। जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 166 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के पहले दिन जिले के 130 उपार्जन केंद्रों में किसान धान बेचने पहुंचे। वहीं जिले के जिले के 30 खरीदी केंद्रों में बोहनी तक नहीं हुई। इस बार धान खरीदी के लिए प्रदेश सरकार ने 17 प्रतिशत नमी तय की है किसानों के धान में औसतन साढे 15त्न के करीब नमी मिली। जिले में 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया चलेगी। कलेक्टर ने धान तौलकर किया खरीदी का शुभारंभ कलेक्टर बलौदाबाजार तहसील के अंतर्गत भरसेला सोसाइटी के खरीदी केंद्र भरसेला में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने काटा बाट इलेक्ट्रॉनिक मशीन सजा कर छुहिया के किसान मुकुंत धृतलहरे द्वारा लगाए गए धान की तोल लगाकर लगभग ढाई महीना तक चलने वाले राज्य सरकार के किसान हितैषी महत्वपूर्ण अभियान का आगाज किया। इस दौरान कलेक्टर ने बलौदाबाजार के अर्जुनी एवं भाटापारा के ग्राम तरेंगा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर किसानों का हाल-चाल जाना लिया। पतला 2320 रुपए मोटा 2300 रुपए प्रति क्विंटल जिला खाद्य अधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि इस बार जिले के 1 लाख 67 हजार 787 पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे। इस बार पतले धान का मूल्य 2320 रुपए है तो मोटे धान का मूल्य 2300 रुपए है। धान कटाई जारी जिला सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकांश किसान अभी कटाई कर रहे हैं, जिसके चलते धान की मिंजाई कर खरीदी केंद्रों तक पहुंचने में समय लगेगा।

Follow this link to join my WhatsApp Group