फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी महाकाल की शरण में:बोली-18 साल बाद बुलाया बाबा ने; पति राज कुंद्रा के साथ लिया आशीर्वाद

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ सोमवार को महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव जाप किया और करीब आधे घंटे तक पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। शिल्पा शेट्टी करीब 10:30 बजे उज्जैन पहुंची थी, यहां से वे सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने भगवान महाकाल की देहरी से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वही नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। इस दौरान दोनों ने नंदी जी का भी पूजन कर प्रार्थना की। दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। शिल्पा भोग आरती में भी शामिल हुई, इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। 18 साल बाद बाबा का बुलावा आया शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भोले बाबा बुलाते नहीं तब तक दर्शन नहीं कर सकते है। 18 साल बाद बाबा महाकाल का बुलावा आया। यहां की शक्ति सबको पता है। एक बार यहां कुछ भी मांगे तो आपकी मनोकामना पूरी हो जायेगी। यहां की शक्ति महसूस करने लायक है। बहुत कुछ दिया है, आज आशीर्वाद मांगा है।