मायके में रह रही गर्भवती की मौत:बाथरूम में चक्कर खा कर गिरी, फिर नहीं उठी; छह माह का था गर्भ

गुना के कुशमोदा इलाके में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने मायके में रह रही थी। रात को वह अचानक चक्कर खाकर बाथरूम में गिर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुशमोदा इलाके में रहने वाली पिंकी अहिरवार(26) की शादी 6 साल पहले अशोकनगर जिले के चंदेरी इलाके के भाकलपुर में रहने वाले गोवर्धन अहिरवार से हुई थी। गोवर्धन मजदूरी करता है। दंपती को तीन बच्चे हैं और पिंकी छह महीने की गर्भवती थी। इस वजह से वह 15 दिन पहले अपने मायके में रहने आ गई थी। उसके पति ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे के आसपास वह शौच के लिए उठी और घर में ही बने बाथरूम में गई। वहां पिंकी अचानक चक्कर खा कर गिर पड़ी। मायके वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोवर्धन ने बताया कि उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। कैंट थाने में पदस्थ SI ज्योति राजपूत ने बताया कि चूंकि मामला गर्भवती महिला का है, इसलिए तहसीलदार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।