सिवनी में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने फहराया तिरंगा:परेड की ली सलामी, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मध्य प्रदेश के सिवनी में 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिला स्टेडियम में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हेमराज राजगढ़ के 7 कलाकारों की प्रस्तुति इसी दिन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल में ध्वजारोहण किया। जेल के मानस भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। शाम को लाड़ली लक्ष्मी पथ भैरोगंज में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बुंदेली लोकगीत और बैगा एवं फाल लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। इस कार्यक्रम में हेमराज राजगढ़ के 7 कलाकार और शिव कुमार धुर्वे डिंडोरी के 15 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम की देखिए तस्वीरें

Follow this link to join my WhatsApp Group