रामेश्वर महादेव मंदिर में नए शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा:शाजापुर के मनिहारवाड़ी में महाशिवरात्रि पर अनुष्ठान

शाजापुर के मनिहारवाड़ी में महाशिवरात्रि पर रामेश्वर महादेव मंदिर में नए शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ महादेव का अभिषेक किया गया। यह स्थान एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो समय के साथ अपनी पहचान खो चुका था। यह भूमि शासकीय रिकॉर्ड में रामद्वारा के नाम से दर्ज है। यहां पहले से ही एक छतरी भी स्थापित थी। समाज के लोगों ने इस प्राचीन धरोहर को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में नए शिवलिंग की स्थापना की गई। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से पूजन और अभिषेक हुआ। कार्यक्रम में शिव बारात का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी हुआ। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

Follow this link to join my WhatsApp Group