मंदसौर में सुबह शाम ठंड का असर:रात के तापमान में गिरावट, दोपहर में गर्मी का एहसास
hot

मंदसौर जिले में सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम साफ बना हुआ है और मानसून की विदाई भी जिले से हो गई है। इधर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के जिलों में बारिश जारी है। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम है। आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि मंदसौर जिले में तेज धूप के साथ मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में रात और दिन के तापमान मे गिरावट आएगी। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सितंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर जमने लगेगा। इस दौरान दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ मध्य-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक्टिव है, जो लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के रूप में बदल जाएगी। यह मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से से करीब है। इस वजह से बारिश हो रही है।