सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन इंदौर का दीपावली मिलन:व्यापारियों की समस्याओं और टर्मिनल जीएसटी पर चर्चा हुई

सियागंज किराना मर्चेंट संगठन का दीपावली मिलन समारोह एक गार्डन में धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, नेशनल ट्रेड यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंगी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर 300 से अधिक व्यापारी एवं सौ दलाल बंधुओं के साथ ही शहर की सभी बड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में सुनील सिंगी के सामने व्यापारियों की समस्याएं रखीं एवं इंदौर में टर्मिनल जीएसटी की बात कही। उपाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सुनील सिंह ने अपने उद्बोधन में यह भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की जो समस्या हैं, उसे जरूर हल करवाने का प्रयास करेंगे और मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष किशोर वरलानी, कन्हैया लाल, कमल छतरी, सुजीत सावलानी, महामंत्री प्रितपाल टोंगिया, रजत बेड़िया, प्रदीप मिश्रा, दिलीप चंदवानी एवं पदाधिकारी और व्यापारी गण मौजूद थे। संचालन संगठन के सचिव नईम पालवाला ने किया। आभार प्रितपाल टोंगिया ने माना।